Lek Ladki Yojana 2024: महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा राज्य की लड़कियों के लिए लेक लड़की योजना की शुरुआत की गई है| आपको बता दें की इस योजना को महाराष्ट्र राज्य सरकार ने 2023 में लागु कर दिया था| जिस योजना की हम आपसे बात कर रहे हैं इस योजना को लेक लड़की योजना के नाम से जाना जाता है| बहुत बार अक्सर धन की कमी की बजह से हमारी बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पति हैं और उनकी पढाई को बीच में ही छुड़वा दिया जाता है|
ऐसे में इन गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को शिक्षा में अग्रसर करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने लेक लड़की योजना की शुरुआत की है| सरकार द्वारा संचालित इस योजना से अब हर गरीब विटिया शिक्षा प्राप्त कर पायेगी और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकेगी| योजना के अंतर्गत सरकार इन बेटियों को अलग-अलग चरणों में धनराशि प्रदान करेगी|
Lek Ladki Yojana के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों की बेटियों को कई प्रकार की अन्य सुविधाएँ भी प्रदान की जाती हैं जिनके बारे में हम आपको पूर्ण रूप से जानकारी देंगे| आपको इस योजना से जुड़े सारे तथ्य बताये जायेंगे जिसके लिए आपको हमारा ये आर्टिकल पूरा पढ़ना पड़ेगा| अपने इस लेख में हम आपको योजना द्वारा मिलने वाले लाभ, पात्रताएं, जरुरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी मिलेगी|
Lek Ladki Yojana से मिलने वाली आर्थिक सहायता
Lek Ladki Yojana के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य सरकार कम आय वाले परिवारों की गरीब बेटियों को जन्म से लेकर 18 बर्ष की आयु तक अलग-अलग चरणों में कुल 1 लाख 1 हज़ार (10,1000) रूपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है| यह योजना 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्म लेने वाली बेटियों के लिए लागू रहेगी जिससे इन बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान की जा सकेगी|
अक्सर परिवार में पैसों की कमी के कारण बेटियों की पढाई पूरी नहीं हो पाती या बीच में ही छुड़वा दी जाती है जिससे बच्चियां अशिक्षित रह जाती हैं| इस समस्या को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य सरकार ने लेक लड़की योजना की शुरुआत की है| सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि से बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर पाएंगी और अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकेंगी|
यदि इस योजना से राज्य की बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त करती हैं तो उन्हें आगे भी विकास करने के लिए अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जायेगा| इस योजना के माध्यम से सभी छात्राएं अच्छे स्कूल और अच्छी शिक्षा के लिए उन्हें सुविधा प्रदान की जाती है| इससे इन बेटियों को बेहतर भविष्य प्राप्त होगा और सभी का जीवन भी सुखमय होगा|
Lek Ladki Yojana से मिलने वाले लाभ
महाराष्ट्र राज्य सरकार ने बेटियों के भविष्य को बेहतर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लेक लड़की योजना की शुरुआत की है| लेक लड़की योजना का लाभ राज्य के पीले और नारंगी राशन कार्ड धारकों को मिलेगा| ऐसे में कार्डधारक के परिवार में अगर किसी लड़की का जन्म होता है तो जन्म भर 5,000 रूपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है| लेक लड़की योजना से मिलने वाले लाभ सभी बेटियों को एक बेहतर भविष्य प्रदान कर पाएंगे जिससे ये सभी बेटियां आगे चलकर अपना और देश का नाम रोशन कर सकेंगी| शिक्षा के क्षेत्र में भी और अन्य उपकरणों या उद्योगों में भी सहायक बनेंगी|
इसके अलावा जब बच्ची स्कूल जाने लगेगी तो पहली क्लास में बच्ची को 4,000 रूपए दिए जाते हैं| इस योजना द्वारा सभी गरीब परिवार की बेटियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में सहायता मिलेगी| इस योजना का प्रमुख उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है और उन्हें सशक्त तथा मजबूत बनाना है| लेक लड़की योजना के अंतर्गत सभी लड़कियां शिक्षा प्राप्त कर पाएंगी और विकास क्षेत्र में भी अपना सहयोग प्रदान कर पाएंगी|
सीधे तौर पर मिलता है लाभ
महाराष्ट्र राज्य सरकार ने गरीब बेटियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए लेक लड़की योजना की शुरुआत की है| बच्ची को छठी क्लास में आने पर 6,000 रूपए की सरकारी मदद प्राप्त कराई जाती है और ग्यारहवीं क्लास में आने पर 8,000 रूपए की धनराशि प्राप्त कराई जाती है| बेटियों के बालिग़ होने पर यानी 18 वर्ष की आयु होने पर बेटियों को राज्य सरकार की और से 75 हज़ार रूपए प्रदान किये जाते हैं|
इस प्रकार लड़की को कुल 1 लाख 1 हज़ार रूपए योजना के तहत मिलेंगे और ये धनराशि बेटियों को सीधे तौर पर मिलेंगे| इस धनराशि को सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है जिससे बेटियां इसका लाभ पूर्ण रूप से प्राप्त कर पाती हैं| यदि किसी परिवार में जुड़वा बेटियां पैदा होती हैं तो दोनों ही बच्चियों को इस योजना का लाभ मिलेगा| यदि किसी परिवार में एक बेटा और एक बेटी है तो सिर्फ बेटी को ही लाभ प्राप्त होगा|
Lek Ladki Yojana के लिए पात्रता
लेक लड़की योजना के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा कुछ निम्न पात्रताएं निर्धारित की गई हैं जो इस प्रकार हैं:-
- आवेदन करने के लिए महाराष्ट्र का निवासी होना आवश्यक है|
- योजना के लिए केवल राज्य की लड़कियां ही पात्र होंगी|
- आवेदक के परिवार की सालाना आय 1 लाख रूपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए|
- महाराष्ट्र राज्य के पीले और ऑरेंज राशन कार्ड धारक बालिका के परिवार ही इस योजना के पात्र होंगे|
- लेक लड़की योजना का लाभ 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्म लेने वाली बेटियों को ही दिया जायेगा|
Lek Ladki Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
Lek Ladki Yojana में आवेदन करने के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा कुछ जरुरी दस्तावेज निर्धारित किये गए हैं जो इस प्रकार हैं:-
- पीला या ऑरेंज कलर का राशन कार्ड
- बेटी के माता-पिता का आधार कार्ड
- माता-पिता के साथ बच्ची का फोटो
- आवेदक का पासपोर्ट साइज का फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- आय का प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- बैंक पासबुक
Lek Ladki Yojana में आवेदन कैसे करें?
यदि आप सभी महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित लेक लड़की योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अभी थोड़ा इन्तजार और करना पड़ेगा| राज्य सरकार द्वारा अभी तक इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है| अभी इस योजना को भी लागू नहीं किया गया है| इसके अलावा जैसे ही राज्य सरकार की और से लेक लड़की योजना को लागू किया जायेगा तो इसके ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन से जुडी जानकारी भी आपको दे दी जाएगी|
यह भी पढ़ें-